Meerut News: मेरठ शिक्षक और स्नातक सीट पर एमएलसी चुनाव को नामांकन आज से
मेरठ, सितम्बर 29 -- Meerut News: मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग से जारी सूचना के तहत 29 सितंबर से मेरठ शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। छह अक्तूबर तक नामांकन होगा। 23 अक्तूबर को मतदान होगा। 29 अक्तूबर को मतगणना होगी। मेरठ मंडल के कमिश्नर कोर्ट में नामांकन की प्रक्रिया होगी। आयोग से जारी सूचना के आधार पर 29 सितंबर को कमिश्नर व निर्वाचन अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी की ओर से एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। अपर आयुक्त व सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह की ओर से चुनाव कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर से छह अक्तूबर तक सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.