Meerut News: मेरठ रोड पर अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: मेरठ रोड पर अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने मामूली चोट होने के चलते छुट्टी दे दी। गंगानगर निवासी राजेंद्र बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह मेरठ रोड पर पहुंचे, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। उपचार के बाद राजेंद्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.