Meerut News: मेरठ रेंज में नवरात्र-दशहरा पर पांच हजार पुलिसकर्मियों का पहरा
मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: मेरठ। नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर मेरठ पुलिस रेंज में सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। चार जिलों मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में करीब पांच हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 390 शोभायात्राओं, 114 मेले और रामलीला आयोजनों तथा 112 स्थानों पर रावण दहन के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। रेंज में चिह्नित 115 हॉटस्पॉट और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 24 जोन, 81 सेक्टर और 61 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित की गई हैं। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि सभी जनपद प्रभारियों को त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के निर्देश दिए हैं। नवरात्र और दुर्गा पूजा 11 अक्तूबर से शुरू हो र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.