मेरठ, सितम्बर 29 -- Meerut News: मंगलवार को मेरठ में 'सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उ०प्र०' (शाखा जनपद-मेरठ) के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर एक रिटायर कर्मचारियों ने प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष सतीश चन्द्र त्यागी (चिकित्सा शिक्षा विभाग) द्वारा किया गया। ​यह प्रदर्शन कर्मचारियों और पेंशनर्स की लंबित और न्यायसंगत मांगों के समाधान हेतु किया गया।

मांगें एसोसिएशन ने वित्त विधेयक 2025 में पेंशनर्स के बीच तिथि के आधार पर पैदा होने वाले विभेद को समाप्त करने, पुराने पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग की सीमा में लाने, और वेतन आयोग की प्रक्रिया में हो रहे विलंब को देखते हुए सभी कर्मचारियों, शिक्षकों एवं पेंशनर्स को पर्याप्त अंतरिम सहायता स्वीकृत किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके अलावा, भारत सरकार के 2...