मेरठ, अक्टूबर 16 -- Meerut News: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने गन्ने के बकाए भुगतान, एमएसपी गारंटी और किसानों से जुड़ी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को मेरठ कमिश्नरी पर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में गन्ना और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे किसान दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ चौराहों पर पहुंचे, जिससे कमिश्नरी चौराहे और आसपास का इलाका पूरी तरह थम गया।

कमिश्नरी के आसपास रास्ते बंद ​किसानों के इस अचानक और बड़े जमावड़े के चलते कमिश्नरी के चारों तरफ का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। यातायात व्यवस्था प्रभावित होती देख पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया तथा चारों ओर मजबूत नाकेबंदी कर दी गई।

गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग ​प्रदर्शनकारी किस...