मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपी-एसएसएससी) द्वारा शुक्रवार को मेरठ के 48 केंद्रों पर दो पालियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का पेपर होगा। दोनों पालियों में मेरठ में 44 हजार 82 विद्यार्थी पेपर देंगे। दूरदराज के जिलों के विद्यार्थियों का केंद्र मेरठ में होने से कई छात्र गुरुवार रात ही मेरठ पहुंच गए। गुरुवार रात मेरठ पहुंचे छात्रों ने धर्मशाला, गेस्ट हाउस, स्टेशन और बस अड्डों पर रात गुजारी। परीक्षा आज 10 से 12 और तीन से पांच बजे की पाली में होगा। इस परीक्षा में प्रत्येक पाली में 22 हजार 41 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए केंद्रों पर परीक्षार्थियों को बॉयोमेट्रिक जांच से गुजरना होगा। निर्देशों के अनुसार पहली पाली के लिए छात्रों को सुबह आठ बजे और दूसरी पाली में एक बजे से केंद्रों पर प्रवेश मिलन...