मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: दिल्ली रोड स्थित मुकुट मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को मेरठ मास्टर शेफ 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न यूपी बोर्ड विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने पाक कला के साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में पाक कला के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उन्हें पौष्टिक भोजन, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। ट्रस्ट के चेयरमैन प्रशांत गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को भोजन को केवल स्वाद के नजरिए से नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और पोषण से जोड़कर समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल, अत्यधिक तले-भुने और मसालेदार भोजन, अधिक तेल, नमक और चीनी के से...