Meerut News: मेरठ बार एसोसिएशन में लगाया स्वास्थ्य शिविर, आयुर्वेद के प्रति किया जागरूक
मेरठ, अक्टूबर 23 -- Meerut News: मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता श्रीराम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से मेरठ बार एसोसिएशन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व डॉ. रीना विश्नोई ने किया। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के महत्व की जानकारी देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा एवं महामंत्री परवेज आलम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। शिविर में कॉलेज की टीम के सदस्य रोमा, रोहित, शफक, मुनेश, विकास, मनीष, वैष्णवी, अंकिता, रणवीर एवं यशराज उपस्थित रहे। सभी ने शिविर के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान आयुर्वेदिक चिकित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.