मेरठ, अक्टूबर 23 -- Meerut News: मेरठ, मुख्य संवाददाता डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी डा.वीके सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के तहत 24 अक्टूबर 2026 को जिले की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 2981 बूथों पर विशेष अभियान दिवस होगा। ​इस अभियान के तहत सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। जिन पात्र का नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है। वे अपने संबंधित बूथ पर पहुंचकर फार्म-6 भरकर बीएलओ को जमा कराएं ताकि उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। इसके लिए फार्म-6 आवेदन के साथ इच्छुक पात्र व्यक्ति मतदाता बनने के लिए अपने साथ ​नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, ​जन्म एवं निवास प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति, ​परिवार के किसी सदस्य का मतदाता पहचान पत्र संख्या (य...