Meerut News: मेरठ के दरवाजों का सर्वे, खैरनगर में आज से शुरू
मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: मेरठ की शान रहे नौ दरवाजों का इतिहास से लेकर मौजूदा अस्तित्व जल्द ही दस्तावेजों के रूप में सामने आएगा। चौधरी चरण सिंह विवि में एमए आर्कियोलॉजी के छात्र इन दरवाजों का आज से सर्वे शुरू करेंगे। शुरुआत खैरनगर स्थित दरवाजे से होगी। इन नौ दरवाजों में फिलहाल सभी सही स्थिति में नहीं हैं। छात्र इन दरवाजों में बसे मेरठ शहर की स्थापना से लेकर वर्तमान स्थिति तक का पूरा अध्ययन करेंगे। विवि सर्वे से तैयार रिपोर्ट को ना केवल विभाग में अध्ययन में प्रयुक्त करेगा, बल्कि इसकी रिपोर्ट आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) को भेजी जाएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्णकांत शर्मा के अनुसार इस सर्वे का उद्देश्य मेरठ शहर में स्थापित हुए नौ दरवाजे (गेट) और उनके इतिहास और इसके पीछे के ऐतिहासिक तथ्यों को दस्तावेज के रूप में तैयार करना है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.