Meerut News: मेरठ के खरखौदा में युवक की गला घोंटकर हत्या
मेरठ, सितम्बर 15 -- Meerut News: मेरठ/खरखौदा। खरखौदा के धनतला गांव के बाहर खेतों में ट्यूबवेल पर सोमवार सुबह युवक की लाश मिली। गला दबाकर युवक की हत्या की गई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शिनाख्त के बाद परिजनों को बुलाया। वहीं, खुलासा हुआ कि युवक शनिवार सुबह से लापता था। परिजनों ने हत्या की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। चंदपुरा निवासी सुमित तोमर (37 वर्ष) शनिवार सुबह से लापता था। सोमवार सुबह धनतला निवासी रोहतास के नलकूप पर शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के गले पर चोट के निशान तथा नाक से खून बह रहा था। सूचना पर थाना प्रभारी समय पाल अत्री पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव की पहचान करने का प्रयास किया। चंदपुरा के ग्रामीणों ने शव सुमित का बताया। पुलिस ने सुमित के परिजनों को मौके पर बुलाकर पहचान कराई तो मृतक के भाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.