Meerut News: मेरठ के कोच नितिन चौधरी के मार्गदर्शन में तेजल बेन ने जीते दो पदक
मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: मेरठ, संवाददाता। एशियन गेम्स में मेरठ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के साथ कोच भी मेरठ का नाम रोशन करने में पीछे नहीं हैं। रोहटा रोड स्थित गगन विहार के रहने वाले और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कोच नितिन चौधरी के मार्गदर्शन में पैरा एथलीट तेजलबेन अमराजी डामोर ने पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते। पैरा एशियन गेम्स में तेजलबेन ने टी-12 श्रेणी की 400 मीटर दौड़ में रजत और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीते। तेजलबेन की इस उपलब्धि से मेरठ के कोच नितिन चौधरी का भी खेल जगत में मान बढ़ा है। यह भी पढ़ें- एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल नितिन चौधरी पिछले आठ वर्षों से भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.