Meerut News: मेरठ की हवा में बढ़ने लगा प्रदूषकों का ग्राफ
मेरठ, सितम्बर 25 -- Meerut News: मानसून की विदाई एवं शुष्क मौसम के बीच मेरठ की हवा में प्रदूषकों का ग्राफ बढ़ने लगा है। पांच दिनों से मेरठ का एक्यूआई का स्तर सौ से अधिक बना हुआ है। पीएम-10 एवं पीएम-2.5 मेरठ के प्रदूषकों में मुख्य रूप से मौजूद हैं। आने वाले दिनों में मौसम के बदलाव से प्रदूषकों का ग्राफ और बढ़ सकता है। हालांकि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने हवा की गुणवत्ता बेहतर रखने के लिए एनसीआर के निकायों के साथ काम करना शुरू कर दिया है। मेरठ में भी सड़कों की मशीनों से सफाई शुरू हो चुकी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार मेरठ में 20-24 सितंबर तक के पांच दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार सौ से ऊपर दर्ज हुआ। 20 सितंबर को मेरठ का एक्यूआई 125, 21 सितंबर को 153, 22 सितंबर को 141, 23 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.