मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: मेरठ कॉलेज में मनी भगत सिंह की जयंती मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता। यह भी पढ़ें- शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाईजयंती समारोह मेरठ कॉलेज में शहीद-ए-आजम भगत सिंह पार्क में भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई गई। मेरठ कॉलेज के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्राचार्य प्रो. नीरज कुमार के नेतृत्व में भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मेरठ जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के अध्यक्ष राजीव कुमार गर्ग व महामंत्री केपी सिंह सहित परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी माल्यार्पण किया। प्राचार्य प्रो. नीरज कुमार ने कहा कि भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम में पवन कुमार, मुकेश सेमवाल, जितेंद्र, शुभम, जयवीर, करण, श्रीचंद सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य...