Meerut News: मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक ने तीन को कुचल डाला
मेरठ, अक्टूबर 12 -- Meerut News: सरधना, संवाददाता। मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा गांव में रविवार रात पौने दस बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे तीन लोगों को कुचल डाला। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान रमेश (55) पुत्र हरपाले, सुशील (47) पुत्र विजय और अमर (30) पुत्र मुखिया निवासी दबथुवा के रूप में हुई है। रमेश मुरादनगर स्थित किसान इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर कार्यरत थे, जबकि सुशील परचून की दुकान चलाते थे। अमर मजदूरी करता था। हादसे में रोहित नाम का व्यक्ति घायल हुआ है।बताया गया कि तीनों लोग दबथुवा गांव में मेरठ की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की टक्कर इतन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.