Meerut News: मेरठ कप्तान की पहल: जन्मदिन पर पुलिसकर्मियों को भेज रहे शुभकामना पत्र
मेरठ, अक्टूबर 28 -- Meerut News: जनपद में पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा उठाने और उनमें विभागीय अपनत्व का भाव जगाने के उद्देश्य से मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बीबीजीटीएस मूर्ति ने एक नई और सराहनीय पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत जनपद के पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन के खास अवसर पर कप्तान की ओर से शुभकामना पत्र भेजकर बधाई दी जा रही है। दिन-रात कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को अक्सर त्योहारों और पारिवारिक अवसरों पर भी ड्यूटी निभानी पड़ती है। ऐसे तनावपूर्ण और व्यस्त दिनचर्या के बीच विभाग के मुखिया की ओर से व्यक्तिगत शुभकामना पत्र मिलना जवानों के लिए बेहद खास साबित हो रहा है।
जन्मदिन पर शुभकामना पत्र भेजने की पहल अपनत्व और सम्मान बढ़ाने का प्रयास कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति की इस पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.