मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री परवेज आलम ने बताया कि कचहरी की सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरा समिति की मासिक बैठक में बार ने हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने बताया कि कचहरी में जिला जज के स्तर पर यह बैठक होती है। शनिवार को यह बैठक जिला जज के अवकाश पर होने के कारण अपर जिला जज कोर्ट संख्या एक मेरठ राकेश कुमार पंचम के साथ उनके कक्ष मे होनी थी। नियमानुसार इस बैठक में पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेते हैं। कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था पर विचार विमर्श कर सुरक्षा व्यवस्था का निर्णय लेते हैं। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा एवं महामंत्री परवेज आलम ने बताया कि इस मीटिंग में पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी नहीं आते हैं।बार यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: साथी के निधन पर शोकसभा कर न्यायिक कार्य से...