Meerut News: मेरठ : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, शहीदों को नमन किया
मेरठ, अगस्त 15 -- Meerut News: मेरठ। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को पुलिस लाइन में एसएसपी अविनाश पांडेय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को देशभक्ति, राष्ट्रहित, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसेवा के प्रति सदैव कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और समर्पित रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई वितरित की। यह भी पढ़ें- Hapur News: हापुड़ : एसपी ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण पुलिस कार्यालय में हुआ ध्वजारोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.