मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: मेरठ। चौ. चरण सिंह विवि से संबद्ध कॉलेजों में बीएड प्रथम वर्ष के प्रैक्टिकल 14 जुलाई से शुरू होकर 18 सितंबर तक चलेंगे। विवि ने सोमवार को बीएड प्रैक्टिकल जिलेवार तय करते हुए कार्यक्रम जारी कर दिया। जिलेवार प्रस्तावित इन प्रैक्टिकल की तिथियों में कोई बदलाव नहीं होगा।

प्रैक्टिकल की तारीखें प्रथम वर्ष का रिजल्ट भी सितंबर आखिर तक जारी होने की उम्मीद है। विवि के अनुसार 14-15 और 17-18 जुलाई को सबसे पहले बुलंदशहर जिले के कॉलेजों में प्रैक्टिकल होंगे। 24-25 जुलाई को हापुड़ जबकि मेरठ में 28-29 जुलाई, 31 जुलाई-एक अगस्त, 13-14, 18-19, 21-22 और 24-25 अगस्त को प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। 31 अगस्त-एक सितंबर और सात-आठ सितंबर को बागपत, 10-11 सितंबर को गौतमबुद्धनगर जबकि 14-15 एवं 17-18 सितंबर को गाजियाबाद में प्रैक्टिकल होंगे। इन...