Meerut News: मेरठ : हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रगान गाया
मेरठ, अगस्त 15 -- Meerut News: मेरठ। जिला महिला चिकित्सालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, सेवा भावना एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। अस्पताल स्टाफ ने मरीजों से बातचीत कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. मीनाक्षी सिंह, डॉ. प्रशांत, डॉ. योगिता, डॉ. उर्मिला, मैट्रन राजवीर, आईसीएन स्वाति, मैनेजर संगीता, फार्मासिस्ट राकेश आदि रहे। उधर, मेरठ होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को नई सड़क स्थित डॉ. हैनीमैन कॉम्प्लेक्स में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.