Meerut News: मेरठ : शहीद स्मारक पर डीएम ने पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को किया नमन
मेरठ, अगस्त 15 -- Meerut News: मेरठ। जिले में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। गांधी आश्रम से प्रभात फेरी/तिरंगा यात्रा इंदिरा चौक एवं बुढ़ाना गेट होते हुए शहीद स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सभी ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ तिरंगा लहराया। देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए देश के अमर शहीदो को शत-शत नमन कर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान का गायन किया गया। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के गौरव एवं सम्मान का पावन अवसर है। हम सभी देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने जिले के लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.