Meerut News: मेरठ : विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए कांग्रेस नेता, लखनऊ-दिल्ली के लगा रहे चक्कर
मेरठ, नवम्बर 24 -- Meerut News: मेरठ। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। गठबंधन में कांग्रेस के हिस्से में संभावित सीटों को लेकर चर्चाओं के बीच चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए लखनऊ और दिल्ली की दौड़ तेज कर दी है। पार्टी के स्थानीय नेताओं ने विभिन्न विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, वहीं शीर्ष नेतृत्व भी संभावित प्रत्याशियों के नाम और उनके राजनीतिक समीकरणों को लेकर फीडबैक जुटा रहा है। मेरठ की सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस नेताओं की अपनी-अपनी दावेदारी है। गठबंधन में कांग्रेस को कितनी और कौन-कौन सी सीटें मिलेंगी, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है, लेकिन संभावित सीटों को लेकर पार्टी नेताओं ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जिलाध्यक्ष गौरव भाटी पार्टी के शीर्ष ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.