मेरठ, अक्टूबर 23 -- Meerut News: वाहन चोरी और कटान करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को परीक्षितगढ़ थाना पुलिस और स्वाट टीम देहात ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर छह कटी बाइकें, दो बाइक, चार पहिया गाड़ी, अवैध तमंचे, दो कारतूस और 19 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। परीक्षितगढ़ पुलिस के अनुसार शुक्रवार को चेकिंग के दौरान ग्राम खजूरी के पास से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोसिन, फरमान, सूफियान उर्फ सोफी, शाह आलम और मोहम्मद असलम के रूप में हुई है। इनमें तीन आरोपी मोहसिन, फरमान, सूफियान मेरठ के गांव घोसीपुर थाना लोहियानगर, शाह आलम थाना लिसाड़ी और मोहम्मद असलम जिला आजमगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर छह कटी बाइक, चार पहिया वाहन, दो बाइक, तीन तमंचे, दो कारतूस और...