Meerut News: मेरठ : वसूली मामले में बयान दर्ज करने पहुंचा शादाब राव
मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: नोएडा के फर्नीचर कारोबारी से वसूली के मामले में एक आरोपी शादाब राव सोमवार को बयान कराने एसपी सिटी कार्यालय पहुंचा। शादाब अपना बयान लिखकर लाया था और इसे ही अपना बयान बताया। नोएडा के फर्नीचर कारोबारी शाहिद चौधरी ने डीआईजी मेरठ को शिकायत दी थी। बताया कि उनके और पत्नी के बैंक खातों को मेरठ और मुजफ्फरनगर पुलिस ने सीज कराया था। तर्क दिया गया था कि साइबर क्राइम की एक रकम तीसरी लेयर में उनके खाते में आई। सितंबर में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया और मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने में दरोगा अंकित सागर और हेड कांस्टेबल नीरज ने अवैध हिरासत में रखा। दबाव बनाकर 4.72 लाख रुपये की रकम वसूली। इसी को लेकर दोनों पुलिसकर्मियों को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सस्पेंड कर दिया था और जांच एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले को दी। शिकायतकर्ता शाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.