मेरठ, अक्टूबर 25 -- Meerut News: मेरठ के सेंट्रल मार्केट में ठेला हटने के बाद बेरोजगार हुए चाय विक्रेता की पांच दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी से जूझ रहे करुणेश ने पांच दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। पत्नी ने आरोप लगाया था कि करुणेश ने परिवार के अन्य सदस्यों और बच्चों को भी जहर देने की कोशिश की थी। सेक्टर-दो निवासी करुणेश सेंट्रल मार्केट में चाय की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। बाजार टूटने के बाद उसका रोजगार छिन गया और परिवार की आमदनी बंद हो गई। आर्थिक संकट के बीच उसने दोबारा ठेला लगाकर काम शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी के मुताबिक, पुलिस ने उसे वहां से हटा दिया। इसके बाद परिवार की मुश्किलें और बढ़ गईं।

परिवार को जहर देने की कोशिश का आरोप परिवार को भी जहर देने का आरोप पत्...