Meerut News: मेरठ : रिठानी मेट्रो स्टेशन पर शॉर्ट सर्किट से आग, मची अफरातफरी
मेरठ, सितम्बर 1 -- Meerut News: परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित रिठानी मेट्रो स्टेशन पर सोमवार दोपहर अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और यात्रियों में भगदड़ मच गई। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। दोपहर में रिठानी मेट्रो स्टेशन पर लिफ्ट के पैनल के पास अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों ने तेजी से ऊपर की ओर फैलते हुए लिफ्ट के ऊपर लगे सोलर पैनल को चपेट में ले लिया। इसके अलावा, सोलर पैनल को ठंडा रखने के लिए लगाया गया एसी भी इस आग की चपेट में आकर जल गया। स्टेशन परिसर में अचानक आग और धुआं फैलते देख वहां मौजूद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। एहतियात के तौर पर इस दौरान रिठानी स्टेशन से गुजर रही दो मेट्रो ट्रेनों को नॉन स्टॉप निकाल दिया गया। यह भी पढ़ें- Meerut...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.