Meerut News: मेरठ : राधा गार्डन में काटा पेड़, वन विभाग से शिकायत
मेरठ, जुलाई 28 -- Meerut News: मेरठ के मवाना रोड स्थित राधा गार्डन कॉलोनी में एक व्यक्ति ने बिना किसी वैधानिक अनुमति के लगभग 25-30 फुट ऊंचे हरे-भरे पेड़ को कटवा देने की शिकायत की है। वन विभाग से शिकायत कर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पेड़ के कारण स्वच्छ हवा, छाया और प्राकृतिक वातावरण मिलता था। पेड़ काटे जाने से पूरे क्षेत्र की हरियाली और पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंची है। कॉलोनी के निवासी मानसिक रूप से भी आहत हैं। वन विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत कर पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.