Meerut News: मेरठ : रात में जमकर नाचा, निकाह के 12 घंटे बाद फंदा लगाकर जान दी
मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: निकाह के बाद रातभर खुशियां मनाने और जमकर नाचने वाला 27 वर्षीय यूनुस महज 12 घंटे बाद मौत के फंदे पर झूलता मिला। मंगलवार रात बारात लौटने पर घर में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच नवविवाहित दंपति का स्वागत हुआ था। परिवार और रिश्तेदार देर रात तक जश्न मनाते रहे। बुधवार सुबह फजर की नमाज पढ़कर घर लौटने के कुछ देर बाद यूनुस बिना किसी को बताए निकल गया। करीब एक घंटे बाद उसका शव गांव से कुछ दूरी पर आम के बाग में पेड़ से लटका मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि खरखौदा क्षेत्र के उलधन गांव निवासी नवाब के बेटे यूनुस का मंगलवार को पावली निवासी अंजुम के साथ निकाह हुआ था। रात करीब 10 बजे बारात गांव लौटी तो परिजनों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ नवविवाहित जोड़े का स्वागत किया। परिजनों के अनुसार, घर लौटने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.