Meerut News: मेरठ : मेडिकल कॉलेज में 50 पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मेरठ, जुलाई 5 -- Meerut News: मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज एवं सनातन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्राचार्य कार्यालय के सम्मुख वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आरसी गुप्ता प्राचार्य एवं डीन, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज तथा विशिष्ट अतिथि अजय टिम्बरवाल जोनल मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष केवल हमें स्वच्छ वायु ही नहीं प्रदान करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।उद्यान यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: वन महोत्सव में 50 से अधिक पौधे रोपे, पर्यावरण का दिया संदेश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.