Meerut News: मेरठ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा
मेरठ, अगस्त 8 -- Meerut News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर मेरठ में प्रशासन और शिवभक्तों में भारी उत्साह का माहौल है। तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को मुख्यमंत्री सावन मास के दौरान कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने और शिवभक्तों का स्वागत करने के लिए मेरठ पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री गाजियाबाद के हिंडन क्षेत्र से मेरठ तक के पूरे कांवड़ मार्ग का हेलीकॉप्टर के माध्यम से हवाई सर्वेक्षण करेंगे, जिससे सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सुगमता पर सीधी नजर रखी जा सके। निर्धारित स्थलों और मंच के पास से गुजरने वाले शिवभक्त कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी, जिससे शिवभक्तों का उत्साहवर्धन हो सके। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों पर फिर होगी पुष्पवर्षा; मेरठ में सीएम योगी बरसाएंगे फूल, जानें पूरा प्लान कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.