Meerut News: मेरठ : मनचलों से भिड़ी बहादुर बिटिया, सिखाया सबक
मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: लोहियानगर में 10वीं की छात्रा ने मनचलों को सबक सिखा दिया। आरोपी ई-रिक्शा चालक और उसके साथी ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने विरोध जताया और आरोपियों से भिड़ गई। मौके पर हंगामा हो गया और छात्रा ने एक आरोपी को थप्पड़ लगा दिए। मौके पर भीड़ ने भी दोनों आरोपियों को दबोच लिया और पिटाई कर दी। दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने दूसरे वर्ग के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोहियानगर के ततीना गांव निवासी किशोरी स्थानीय स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। मंगलवार को छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इस दौरान छात्रा ने स्टैंड से एक ई-रिक्शा लिया था। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक और उसके साथी ने छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लीलता शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी दी। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.