Meerut News: मेरठ : मंगल पांडेनगर की बिल्डिंग में लिफ्ट गिरी, मची अफरातफरी
मेरठ, अगस्त 12 -- Meerut News: मेरठ के मंगल पांडेनगर की बिल्डिंग में बुधवार सुबह अचानक लिफ्ट गिरने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मेडिकल थाना क्षेत्र में यूनिवर्सिटी के सामने मंगल पांडेनगर में बिल्डिंग नंबर 155/1 में सीईई जीईई बिल्डिंग है। चार मंजिला इस बिल्डिंग में करीब 250 के आसपास लोग अलग अलग फ्लोर पर काम करते हैं। बिल्डिंग में लगी लिफ्ट का सेंसर बुधवार सुबह अचानक खराब हो गया। इसके कारण लिफ्ट अपने आप ऊपर नीचे होने लगी। इसी दौरान दूसरी मंजिल से अचानक लिफ्ट नीचे जाकर गिरी और क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान कुछ लोगों को आशंका हुई कि लिफ्ट में कोई फंसा हुआ है। किसी तरह से लिफ्ट का गेट तोड़कर छानबीन की गई तो पता चला कि लिफ्ट में कोई नहीं था। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और छान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.