मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: कमिश्नरी चौराहे के पास भूख हड़ताल पर बैठे रवि गौतम को पुलिस ने बल प्रयोग कर धरनास्थल से उठा लिया। गुरुवार रात करीब पांच थानों की पुलिस और अतिरिक्त बल के साथ पहुंची टीम ने कार्रवाई की। रवि गौतम को हिरासत में लेने के बाद उपचार के लिए गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रवि गौतम आईपीएस अधिकारी अविनाश पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। इसके साथ ही वह अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को झूठा बताते हुए उसे वापस लेने की मांग भी कर रहे थे। उधर, रवि गौतम को हिरासत में लेकर हॉस्पिटल में भर्ती कराने के विरोध में समर्थक और कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

पुलिस कार्रवाई गुरुवार रात करीब दो बजे के बाद पुलिस ने कमिश्नरी चौराहे और पार्क के आसपास घेराबंदी कर दी। ...