Meerut News: मेरठ : बिजली समस्याओं को लेकर व्यापारियों का ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन, फूंका पुतला
मेरठ, सितम्बर 1 -- Meerut News: मेरठ। बिजली की समस्याओं और विभागीय कार्यप्रणाली के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने जुलूस निकालकर ऊर्जा भवन पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी एकजुट होकर ऊर्जा भवन पहुंचे। यहां व्यापारियों ने बिजली कटौती, आपूर्ति व्यवस्था और उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने कहा कि बिजली की अव्यवस्था का सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। बार-बार होने वाली कटौती और अन्य समस्याओं से दुकानदारों एवं उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.