मेरठ, अक्टूबर 31 -- Meerut News: मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेसियों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये। दूसरी ओर, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भी मनाई। शास्त्रीनगर के ब्लॉक स्थित पार्क में इंदिरा गांधी की प्रतिमा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमंत प्रधान, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंतजार अली, एसके शाहरूख, आशु शर्मा, अमित गुप्ता, वीर सिंह, जाहिद समेत अन्य नेताओं ने दूध से नहलाया। फूलमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। हेमंत प्रधान और इंतजार अली ने इंदिरा गांधी को अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और देश की एकता व अखंडता के लिए किए गए उनके बलिदान का प्रतीक बताया।दूसरी ओर, अलग-अलग कार्यक्रमों में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक...