Meerut News: मेरठ : नीलगाय के बच्चे को कुत्तों ने नोचकर किया घायल, ग्रामीणों ने बचाया
मेरठ, सितम्बर 23 -- Meerut News: किला रोड स्थित खौजापुर के जंगल में मंगलवार रात कुत्तों ने नीलगाय के एक बच्चे को काटकर घायल कर दिया। ग्रामीण आधी रात में जंगल पहुंचे तो वह घायल अवस्था में मिला। ग्रामीण उसे सुरक्षित निकालकर अपने साथ ले आए। रात में ही घरेलू उपचार कर उसकी हालत संभालने का प्रयास किया गया। सुबह ग्रामीणों ने घायल नीलगाय के बच्चे को वन विभाग के कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार रात जंगल की ओर से नीलगाय के बच्चे के चीखने एवं कुत्तों के भौंकने की आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद हरि सिंह सैनी, प्रवीण, करन वाल्मीकि, जौनी वाल्मीकि, प्रिंस आदि कुछ लोग टॉर्च लेकर जंगल में पहुंचे। वहां कुत्तों का झुंड नीलगाय के बच्चे को घेरकर काट रहा था। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर बच्चे को बचाया और उसे गांव में ले आए। उसके शरीर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.