Meerut News: मेरठ : तमंचा बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, दो गिरफ्तार
मेरठ, नवम्बर 11 -- Meerut News: परतापुर के इंद्रापुरम में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद करने पहुंची पुलिस टीम पर उसके साथी ने फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी गोली लगने से बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर फायरिंग करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। इंद्रापुरम की पीर वाली गली में नौ नवंबर को कुंडा निवासी कुलदीप के साथ मारपीट कर उस पर जानलेवा हमला किया गया था। आरोप है कि हमलावरों ने कुलदीप को जान से मारने की नीयत से गोली मारी थी, जिसमें वह घायल हो गया था। कुलदीप के भाई रोहित कसाना की तहरीर पर परतापुर थाने में हत्या के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.