Meerut News: मेरठ : जलभराव के बीच से निकली शवयात्रा, वीडियो वायरल
मेरठ, सितम्बर 29 -- Meerut News: गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बरसात के कारण हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को बस्तौरा गांव में जलभराव के बीच से होकर एक शवयात्रा निकाली गई। मंगलवार को शव यात्रा कीवीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बस्तौरा गांव निवासी अतरी देवी (80 वर्ष) की सोमवार सुबह अचानक तबीयत खराब होने से देहांत हो गया। मृतका के बेटे ज्ञानचंद, ऋषिपाल और सौराज हैं। मां के निधन के बाद परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को हस्तिनापुर स्थित श्मशान घाट ले जाने लगे, तो गांव के मुख्य मार्ग पर गंगा का पानी भरा हुआ था। ग्रामीणों ने पानी के बीच से ही शवयात्रा निकाला। ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि बस्तौरा गांव में आवागम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.