Meerut News: मेरठ : छात्रों के दो गुट भिड़े, सड़क पर लात-घूंसे और चेन चली
मेरठ, अक्टूबर 9 -- Meerut News: लालकुर्ती थाना क्षेत्र के छिपी टैंक इलाके में छात्रों के दो गुट सड़क पर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इसी दौरान दो युवक ने बाइक की चेन से दूसरे छात्रों पर हमला कर दिया। मारपीट की सूचना पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची तो युवकों में भगदड़ मच गई और कई लोग भाग निकले। घटना का करीब एक मिनट 13 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें कई छात्र एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ छात्र सड़क पर गिराकर भी पीटते नजर आते हैं। इसी दौरान एक छात्र हाथ में चेन लेकर दूसरे पक्ष के छात्रों पर हमला करता दिख रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
पुलिस कर रही मामले की जांच विवाद की वजह पर पुलिस कर रही पड़ताल दोनों गुटों के बीच मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.