Meerut News: मेरठ : गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप
मेरठ, अगस्त 17 -- Meerut News: मेरठ/दौराला, हिटी दौराला के मटौर गांव के जंगल में सोमवार सुबह गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया।इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मटौर निवासी सत्ते प्रधान के मकान के बराबर में गन्ने के खेत में लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर काली हाफ पैंट, चैकदार शर्ट थी। शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी भिजवाया गया। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.