मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: जानी के सिवालखास में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। घर के सामने खेलते समय डेढ़ साल का बच्चा मैनहोल में गिरकर डूब गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्चे की तलाश में जुटे परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो हादसे की जानकारी हुई। आननफानन में परिजनों ने बच्चे को नाले से निकाला। मासूम का शव घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर मिला। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम की स्थिति बनी है। कस्बा सिवालखास निवासी गुलबहार ने कस्बे में सरसो का तेल निकाले की मशीन लगा रखी है। गुलबहार के तीन बच्चों में सबसे छोटा बेटा मोहम्मद जेन (डेढ़ वर्षीय) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी से तलाश शुरू की। इस दौरान मोहम्मद जेन खेलते समय घर के ब...