Meerut News: मेरठ : कोटला बाजार नाला रोड एवं गुरुद्वारे वाली गली में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: मेरठ। कोटला बाजार व्यापार संघ से जुड़े नाला रोड एवं गुरुद्वारे वाली गली के व्यापारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त बैठक कर अपने खर्चे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया है। व्यापारियों ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन नशेड़ी एवं असामाजिक तत्वों द्वारा बाजार में आने वाले ग्राहकों के थैलों से सामान निकालने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं पर रोक लगाने तथा ग्राहकों एवं व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाने का निर्णय लिया गया है।इस संबंध में कोटला बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष ऋतिक अग्रवाल एवं महामंत्री मोहम्मद रोशन को भी जानकारी दी गई। दोनों पदाधिकारियों ने व्यापारियों द्वारा बाजार की सुरक्षा के लिए अपने खर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.