Meerut News: मेरठ : एक्सप्रेस वे और हाईवे खुले, शहर में भी वनवे खत्म
मेरठ, अगस्त 12 -- Meerut News: मेरठ। कांवड़ यात्रा के बाद मंगलवार शाम 7 बजे से ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे और हाईवे को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया। रात को 12 बजे से इन मार्गों पर भारी वाहनों की भी एंट्री खोल दी जाएगी। वहीं, शहर के अंदर भी जो वन-वे व्यवस्था बनाई थी, उसे शाम को करीब चार बजे खत्म कर दिया गया और दोनों रास्तों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। हालांकि महत्वपूर्ण चौराहों पर पुलिस तैनात रही और घर जा रहे कांवड़ियों और कांवड़ को पास कराने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 29 जुलाई से नेशनल हाईवे-58 पर भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई थी। इसके बाद छोटे व्यवसायिक वाहनों को भी प्रतिबंधित किया गया और 5 अगस्त से हाइवे का एक ओर का रास्ता कांवड़ियों के लिए पूरी तरह से आरक्षित कर दिया गया था। आखिरी के दो दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.