मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: कौशल विकास कोर्स 'एआई फॉर ऑल' की ऑनलाइन परीक्षा में विफल हुई कंपनी के बाद चौ. चरण सिंह विवि ने छात्रों को पास कर दिया है।

छात्रों की निराशा दो माह पहले विफल हुई ऑनलाइन परीक्षा के अब दुबारा होने की उम्मीद नहीं है। विवि ने 60 अंकों की बाह्य परीक्षा में प्राप्त अंकों का आंकलन सौ अंकों के समानुपात में करने पर मुहर लगा दी है। एआई के पेपर के लिए प्रति छात्र तीन सौ रुपये लिए गए थे। हाल में हुई परीक्षा समिति में विवि ने 60 अंकों से मिले अंकों को सौ पूर्णांक के सापेक्ष समानुपाती रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया है। छात्र दो महीने से आंतरिक परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन विवि ने उक्त निर्णय की आधिकारिक घोषणा ही नहीं की है।

छात्रों की शिकायतें छात्रों ने विवि की नीति पर सवाल उठाए हैं। पूर्व महामंत्री अंकित अधाना के ...