मेरठ, अगस्त 12 -- Meerut News: मेरठ/जानीखुर्द। जानीखुर्द थाना क्षेत्र अंतर्गत किठौली गांव में दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को आवारा कुत्तों के एक झुंड ने खेत में काम कर रहे 60 वर्षीय वृद्ध किसान लख्मी सैनी को बेरहमी से नोच-नोचकर मार डाला। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार किठौली निवासी लख्मी सैनी (60) मंगलवार सुबह अपने खेत पर गन्ना बांधने गए थे। दोपहर का समय बीत जाने के बाद भी जब वे वापस घर नहीं लौटे तो परिवार की चिंता बढ़ गई। इसके बाद उनके 12 वर्षीय पोते ईशांत को खेत पर उनकी तलाश के लिए भेजा गया। ​जब ईशांत खेत पर पहुंचा तो वहां का दृश्य खौफनाक था। किसान लख्मी सैनी खेत की नाली में खून से लथपथ अचेत अवस्था में पड़े थे और उनके चारों ओर खून से सने...