Meerut News: मेरठ : आधी रात सड़क पर आतिशबाजी संग मनाया जन्मदिन, हाईवे पर दौड़ाया काफिल
मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: टीपीनगर के वेदव्यासपुरी में गुरुवार देर रात कुछ युवकों ने सड़क पर बर्थडे पार्टी मनाई और जमकर हुड़दंग किया। लाइन लगाकर गाड़ियों के ऊपर आतिशबाजी की और इसके बाद सड़कों पर स्टंटबाजी करते हुए उत्पात मचाया गया। टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यास पुरी में गुरुवार रात 1:30 बजे दर्जनों कार लेकर कुछ युवक आए और बीच सड़क बर्थडे केक काटा। इस दौरान सड़क पर ही हुड़दंग मचाया। पार्टी में आतिशबाजी और गाड़ी के शीशे खोलकर फुल आवाज पर गाने चलाए। आसपास के लोग देररात को इस घटनाक्रम के बाद परेशान हो गए और पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान आरोपी सड़कों पर स्टंटबाजी करते हुए फरार हो गए। फिलहाल आरोपियों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.