मेरठ, नवम्बर 9 -- Meerut News: दिल्ली-दून हाईवे पर एटूजेड कॉलोनी कट के पास सोमवार सुबह अनियंत्रित कार के बिजली के खंभे से टकराने से कार सवार नागालैंड निवासी छात्रा की मौत हो गई, जबकि मणिपुर निवासी चार छात्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। मणिपुर निवासी एरक ने बताया कि मणिपुर निवासी दोस्त इस्तीफ, माजो, जोश, व्याख्यालोन और महिला साथी नागालैंड निवासी हया के साथ दिल्ली से कार द्वारा हरिद्वार-देहरादून टूर पर निकले थे। टूर से लौटने के दौरान उनकी का सोमवार सुबह एटूजेड कॉलोनी कट पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 25 वर्षीय हया की मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी गंभीर रूप स...