Meerut News: मेरठ: सोफिया गर्ल्स स्कूल में 5वां पौधारोपण अभियान का हुआ आयोजन
मेरठ, अगस्त 21 -- Meerut News: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोफिया गर्ल्स स्कूल, मेरठ कैंट में सालाना पौधारोपण अभियान के पांचवें संस्करण का आयोजन किया गया। सोफिया गर्ल्स स्कूल के पूर्व छात्र संघ सोगम ने मेरठ फॉरेस्ट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर मीना और मुख्य अतिथि आईएफएस वंदना फोगाट ने मिडिल स्कूल की कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को 600 से अधिक पौधे वितरित किए। छात्राओं को पौधों की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें पूरे वर्ष इनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
पौधों की विविधता अभियान में आम, जामुन और इमली जैसे फलदार पौधों के साथ अर्जुन, आंवला और कचनार जैसे औषधीय पौधे तथा शीशम, महोगनी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.