Meerut News: मेरठ: सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों ने किया रुद्राभिषेक, दोपहर बाद होगी सर्व धर्म प्रार्थना सभा
मेरठ, जुलाई 13 -- Meerut News: सुप्रीम कोर्ट में सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर प्रकरण में मंगलवार को सुनवाई होगी। सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई एवं आने वाले फैसले पर लगी हुई है। व्यापारियों एवं क्षेत्र वासियों ने सेंट्रल मार्केट में सोमवार को रुद्राभिषेक किया। सर्व धर्म सामूहिक प्रार्थना करके न्याय एवं राहत की प्रार्थना जाएगी। शास्त्री नगर मेरठ से संबंधित महत्वपूर्ण प्रकरण में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है। इससे पूर्व सोमवार को न्याय, सत्य एवं जनकल्याण की कामना से समस्त क्षेत्रवासी शास्त्री नगर द्वारा सामूहिक रूप से धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन किया। रुद्राभिषेक एवं श्रीराम रक्षा स्त्रोत के उपरांत दोपहर बाद सर्वधर्म सामूहिक प्रार्थना का आयोजन होगा, जिसमें सबकी एक ही प्रार्थना होगी कि सत्य की विजय हो, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.