मेरठ, जुलाई 30 -- Meerut News: मेरठ। सावन माह की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शिवभक्तों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने कांवड़ मार्गों पर बैरिकेडिंग करानी शुरू कर दी है। शहर में सभी मार्गों पर कट बंद किए जा रहे है। दूसरी ओर, कांवड़ियों का आवागमन बढ़ गया है। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर बैरिकेड लगाए जा रहे हैं, ताकि कांवड़ियों का आवागमन सुचारु एवं सुरक्षित बना रहे। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस बल लगातार कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग के साथ-साथ यातायात प्रबंधन की भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा आज से: कौन सी...